Monday, April 13, 2026

सक्ती को जिला मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर आज होगा नगर बंद,सभी दलों ने दिया समर्थन

सक्ती। जिला संघर्ष मोर्चा की बैठक हटरी धर्म शाला मे संपन्न हुई। और समिति सहित सक्ती के व्यापारी संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स,अधिवकता संघ, ऑटो रिक्शा संघ, फल संघ, झुग्गी झोपड़ी संघ, सभी दल, सर्व समाज के द्वारा सक्ती शहर मे जिला मुख्यालय नही बनाये जाने के कारण स्व स्फुर्त सक्ती नगर बंद करने का निर्णय सर्व सम्मत रूप से लिया गया है। आंदोलन आप सभी के सम्मत प्रयास से ही संभव है।