सक्ती। जिले के सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम जोंगरा में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान को दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है। मामले में व्यक्तिगत रंजिश समेत सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।










