कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीय शादीशुदा महिला पर नाबालिग लड़के से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया से शुरू हुई पहचान
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित के अनुसार उसकी पहचान आरोपी महिला से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया।
होटल बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
शिकायत में बताया गया है कि 1 अप्रैल 2026 को महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसने भावनात्मक दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद धमकी, पीड़ित रहा सहमा
पीड़ित ने बताया कि वारदात के बाद महिला ने उसे डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका।








