Sunday, September 13, 2026

समाज हित और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेताओं से की सौजन्य मुलाकात

कोरबा/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी बरेठ समाज के नवनियुक्त संभागीय पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य मुलाकात कर समाजहित और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। इस दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों और संगठन विस्तार को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।

मुलाकात करने वालों में संभागीय अध्यक्ष श्री जनाराम कर्ष, उपाध्यक्ष श्री गिरधारी बरेठ एवं श्री पियूष निर्मलकर, महासचिव श्री दीपक बरेठ तथा पूर्व संभागीय अध्यक्ष श्री सहसराम कर्ष शामिल रहे।

पदाधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप से मुलाकात की। इस दौरान समाज के विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।