Monday, April 6, 2026

सर्वे काम को रूकवा दिया गया कोरबा जिले में,,,ये है कारण

कोरबा।कोरबा जि़ले के कटघोरा वन मण्डल के केंदई क्षेत्र में पुटा परोगिया कोल ब्लॉक के सिस्मिक सर्वे काम को कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर वन विभाग ने रुकवा दिया है। कटघोरा डीएफ़ओ शमा फ़ारूक़ी ने इस बारे में बताया की पुटा परोगिय़ा कोल ब्लॉक मूलत: सरगुज़ा-कोरबा जिले तक विस्तारित है। कोरबा जि़ले का पुटा गाँव इसके तहत आता है। उन्होंने बताया कि इस कोल ब्लॉक का सर्वे पहले भी वर्ष 2012-13 में स्थगित कराया गया था। 55.59 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के इस कोल ब्लॉक का सिस्मिक सर्वेक्षण भारत सरकार की एजेंसी सीएमपीडीआईएल द्वारा किया जा रहा है। वन विभाग कटघोरा द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौक़े पर पहुंच सिस्मिक सर्वेक्षण काम को रुकवा दिया गया है और सर्वेक्षण कर रहे स्टाफ़ को चेतावनी देते हुए सर्वे मशीन तथा सामग्री जप्ती की कार्रवाई की गई है।