सीएम के नाम को लेकर BJP विधायकों का जानिए कितने विधायकों ने शिवराज को पसंद किया, बाकी की क्या है राय…

भोपाल के वल्लभ भवन स्थित मुख्यमंत्री का दफ्तर। 11 दिसंबर को तय होगा कि कौन इस कुर्सी पर बैठेगा।मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार यानी 11 दिसंबर को होने वाली है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विधायकों से रायशुमारी कर मुख्यमंत्री का नाम तय करेंगे। इससे पहले दैनिक भास्कर ने भाजपा के चुने गए सभी 163 विधायकों से संपर्क किया। 106 विधायकों ने मुख्यमंत्री के लिए भास्कर को अपनी राय दी। इनमें 83 विधायकों ने संगठन पर फैसला छोड़ा।

18 विधायकों ने मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज को अपनी पसंद बताया। एक ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और एक ने प्रहलाद पटेल को अपनी पसंद बताया। तीन विधायकों ने किसी भी तरह का कोई कमेंट नहीं किया।

स् 163 विधायकों से संपर्क किया। उनमें से 106 विधायकों ने बात की। जिनसे बात नहीं हुई, उन्हें भी तीन-चार बार कॉल किया। इन सभी से एक ही सवाल पूछा- सीएम के तौर पर उनकी पसंद क्या है? 5 तरह के जवाब आए-वीकार करने की बात कही.. किस विधायक ने किसे पसंद बताया और किसने संगठन के निर्णय को