Sunday, August 30, 2026

सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ने पानी में किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघले केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते जलसमाधि लेने पहुंचे। धान से एथनाॅल बनाने की अनुमति मांगने के लिए यह प्रदर्शन किया। प्रदर्षन के दौरान श्रीबघेल खारून नदी के पानी में देर तक जमे रहे। इस दौरान अन्य कार्यकर्ता भी उनके इस प्रदर्शन में षामिल हुए और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। श्री नंद कुमार बघेल ने अपनी मांगों को लेकर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र प्रदर्षन की चेतावनी दी है।