Thursday, April 16, 2026

सीनियर आईपीएस जीपी सिंह को ईओडब्लू ने दिल्ली में किया गिरफ्तार

ईओडब्लू की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस जीपी सिंह को गिर्फ्तार कर लिया है। खबर है, ईओडब्लू टीम ने जीपी सिंह को दिल्ली से गिरफ््तार कर लिया है। 7.30 बजे की फ्लाइट से ईओडब्लू टीम लेकर रायपुर लौट रही है। ज्ञातव्य है, जीपी सिह ने गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज हो जाने के बाद जीपी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी।