Wednesday, September 30, 2026

सूने मकान से 12 लाख रुपए की चोरी:होली मनाने गांव गया था परिवार; इधर चोरों ने AC, फ्रिज, जेवर और कैश कर दिया पार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में चोरों ने सूने मकान से करीब 12 लाख रुपए की चोरी कर ली है। परिवार होली मनाने के लिए अपने गांव गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। घर में लगा AC, फ्रिज, जेवर और कैश चोरों ने पार कर दिया है। घटना की जानकारी परिवार वालों को तब लगी जब वह सोमवार को वापस लौटे हैं। अब दर्री पुलिस चोरों की तलाश में जुटी गई है।

दर्री इलाके में विवेक सूर्यवंशी का मकान है। वह यहां पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। विवेक कोरबा में ही किसी कंपनी में प्राइवेट जॉब करते हैं। उनके पिता एनटीपीसी के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि 05 मार्च को वो अपने परिवार के साथ जांजगीर के अपने पैतृक गांव गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि वह बीच-बीच में आकर घर भी देखते थे। एक हफ्ते तक पहले तब सब ठीक भी था। जब वह आखिरी बार आए थे। लेकिन जब वह सोमवार को घर आए तो घर में सब सामान बिखरा पड़ा था। अंदर लगा 3 AC, फ्रिज, जेवर और करीब 90 हजार रुपए कैश आलमारी से गायब थे। इसके अलावा घर का अन्य सामान भी चोरों ने पार कर दिया था।