बाराबंकी. शिक्षा देने वाला स्कूल पहलवानी का अखाड़ा बन गया है. स्कूल की सहायक शिक्षिका और प्रधानाध्यपिका के झगड़े का मामला सामना आया हैं. सहायक शिक्षिका ने प्रधानाध्यापिका को क्लास रूम में जमकर पीटा. विद्यालय में मौजूद एक शिक्षक ने मारपीट के का एक वीडियो बनाया था. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैजानकारी के मुताबिक सहायक अध्यापिका बच्चों की पिटाई कर रही थी. स्कूल में मौजूद प्रधानाध्यापिका ने जब उन्हें रोका तो वह प्रधानाध्यापिका का ही गला पकड़कर उनकी पिटाई करने लगी. सहायक अध्यापिका की पिटाई से स्कूल की प्रधानाध्यापिका बेहोश हो गई. स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने मामले को किसी तरह शांत किया. प्रधानाध्यापिका ने सहायक अध्यापिका के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.










