
कोरबा (ईएमएस) कोरबा शहर के व्यस्तम मार्ग में से एक कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामणी क्षेत्र में एक स्कूल बस और ऑटो की टक्कर हो गयी। हालांकि ऑटो सवार लोगों को कुछ नहीं हुआ। राहत की बात ये रही कि स्कूल बस में भी बच्चे सवार नहीं थे। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सप्तदेव मंदिर के पास हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के बताये अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर किसी मादक पदार्थ के नशे में था। जिसके कारण पहले बस डिवाइडर से टकराई और फिर इसके बाद उसने ऑटो को टक्कर मार दी। इस टक्कर ने एक दुपहिया वाहन सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि सभी बाल-बाल बच गए। बस न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल की बताई जा रही है। ड्राइवर नशे में होने की बात से साफ इनकार कर रहा है। कोरबा में लगातार नशे और तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं।











