
कोरबा के पुरानी बस्ती स्थित माध्यमिक शाला में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यापरण दिवस पर पौधारोपण कर अपने सामाजिक दायित्वों को पूर्ण किया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में पौधा रोपण किया गया। साथ ही लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील भी की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा झखेंद्र देवांगन के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
