Tuesday, April 7, 2026

हरदीबाजार में बनी है पानी की समस्या, ग्रामीण परेशान

ग्राम पंचायत हरदी बाजार के पानी सप्लाई का मोटर पंप विगत 10 दिनों से बंद है और ग्राम में प्याऊ पाने के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है और  इस समस्या के प्रति ग्राम के सरपंच एवं सचिव गंभीरता पूर्वक नहीं ले रहे हैं और उसके निष्क्रियता का ही परिणाम है कि विगत 10 दिनों से मोटर बंद है

वर्तमान समय में आधुनिक सुविधा के हिसाब से कोई भी समस्या को 2 से 3 दिन में ठीक किया जा सकता है लेकिन निष्क्रिय के कारण गांव की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त होते जा रहे हैं यदि जल्दी ही पानी की समस्या को दूर नहीं किया गया तो कभी भी ग्राम पंचायत भवन का घेराव एवं उग्र प्रदर्शन एवं उच्च अधिकारियों को शिकायत के लिए बाध्य होना पड़ेगा तथा नवरात्रि पर होने कारण लोगों ने शांति बनाए रखे हैं अतः ग्रामीणों की मांग है अभिलंब पानी का सप्लाई चालू कराया जाए