Sunday, August 2, 2026

आर्यन खान ड्रग्स केस में गहराती जंग, अब वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक पर ठोका मानहानि का केस

मुंबई: आर्यन खान से जुड़े क्रूज ड्रग्स केस (Aryan Khan Drugs Case) में महाराष्ट्र के मंत्री एवं एनसीपी नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) और एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) के बीच घमासान तेज होता जा रहा है. नवाब मलिक लगातार वानखेड़े के खिलाफ गंभीर आरोप लगा रहे हैं. इस बीच, समीर वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. इस मामले में आठ नवंबर को सुनवाई होगी.

वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक के खिलाफ 1.25 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दर्ज कराया है. वानखेड़े के पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट में सोशल मीडिया पर उनके परिवार के बारे में मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उनके वकील अरशद शेख हैं. सोमवार को कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी.