कोरबा। नवरात में मां आदिशक्ति की आराधना का दौर अभी जारी है। मूर्तियों की स्थापना कर मां जगदंबा को पूजा जा रहा है । देवी मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्वलित कराए जा रहे है कोरबा जिला नवरात्रि की रंग में रंगा हुआ है। । इंदिरा विहार युवा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष दुर्गा उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है । इस वर्ष भी दुर्गा उत्सव मनाया जा रहा है साथ ही साथ गरबा डांडिया का आयोजन भी महिला मंडल द्वारा कराया जा रहा है । यहां माता दुर्गा को अनोखे महल में विराजित किया गया है कोरबा के समस्त भक्त का मन मोह लिया गया है ।











