Wednesday, September 30, 2026

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से फिर राहत, सुनवाई कल तक के लिए टली, मांगा रिकॉर्ड

पाकिस्तान (Pakistan) की सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने के मामले पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने इमरान खान (Imran Khan) को राहत देते हुए सुनवाई को कल तक के लिए टाल दिया है। लेकिन वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ दायर अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली की कार्यवाही का रिकॉर्ड मांगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल असेंबली की उस कार्यवाही का रिकॉर्ड मांगा है, जिसके तहत विपक्ष को सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश नहीं करने दिया गया और सदन को स्थगित कर दिया गया और उसके बाद नेशनल असेंबली को ही भंग कर दिया गया। इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को रोकने वाले डिप्टी स्पीकर के फैसले की वैधता पर मामले की सुनवाई हो रही है।