Monday, May 11, 2026

उर्स के दौरान थाने के सामने मारपीट, बाइक टकराने पर दो पक्षों में चले लात-घूंसे

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उर्स के दौरान थाने के सामने दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन स्थित मजार में उर्स का आयोजन चल रहा था, जहां अलग-अलग जगहों से लोग संदल चढ़ाने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के युवकों को थाने लाया गया। हालांकि दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया, जिसके चलते कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई।