Wednesday, July 29, 2026

एनएसयूआई ज़िला कोरबा ने जर्जर सड़क निर्माण की माँग को लेकर सौंपा ज्ञापन, 3 दिवस में कार्रवाई नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी

कोरबा। एनएसयूआई ज़िला कोरबा ने जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह राज के नेतृत्व में दर्री डेम से रुंमगड़ा होते हुए परसाभाठा चौक तक की अत्यंत जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की माँग को लेकर ज़िलाधीश के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है, जिससे आमजन की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है।
एनएसयूआई ने प्रशासन से माँग की है कि इस सड़क के निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत का कार्य 3 दिवस के भीतर प्रारंभ कराया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो राखड़ डेम के समीप शांतिपूर्ण चक्काजाम कर जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास, रामपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेंद्र कुर्रे, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी अदनान मेमन, बबलू मरवा, धनंजय राठौर सहित एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। :