
रायपुर। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव के एक विभाग से दिए गए इस्तीफ़े गूंज रही. ज़्यादातर विधायकों ने इस्तीफ़े का आधार बताते हुए ज़िक्र किए गए बिंदुओं पर गहरी आपत्ति दर्ज की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में हुई बैठक में विधायकों में तय किया है कि इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से की जाएगी.
बता दें कि शनिवार को पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने की खबर से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. विपक्ष ने इस पर जहां सरकार को घेरते हुए विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की बात कही है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में विपक्ष के आरोपों का जबाव देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में तालमेल का अभाव नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने सिंहदेव का इस्तीफा नहीं मिलने की बात कहते हुए इस विषय पर उन्होंने चर्चा करने की बात कही थी.











