पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 4 दिन बाद मतदान होना है। इसके लिए बीजेपी, कांग्रेस, आज और अकाली दल जैसी मुख्य पार्टियां पूरे दम-खम से मैदान में हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तान समर्थक है, वो आदमी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
कुमार विश्वास ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल हमेशा से ही खालिस्तान के समर्थन में रहे हैं। जब मैं उनके साथ था तो वह मुझे अपनी योजनाओं के बारे में बताते रहते थे। एक दिन उन्होंने मुझसे कहा- मैं या तो पंजाब राज्य का सीएम बनूंगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला पीएम बनूंगा।











