Saturday, May 9, 2026

कोटा नगर की सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने स्थानीय प्रशासन की खुली नींद अतिक्रमण हटाने दिया अल्टीमेटम

कोटा नगर की सड़कों पर अतिक्रमणकारियों की बाढ़ सी आ गई है जिसे हटाने 27/04/22 को स्थानीय प्रशासन व पुलिस के द्वारा मोहिम चलाया गया व्यवसायियों को सड़क से सामान हटाने व निर्माणाधीन मकानों के समान सहीत सड़कों पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ी गाड़ियों को हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है।
27/04/22 को कोटा तहसीलदार श्री प्राॅजल मिश्र व कोटा थाना प्रभारी श्री दिनेश चंन्द्रा सहित नगर पंचायत कोटा के कर्मचारियों के द्वारा कोटा नगर के जय स्तंभ नाका चौक से लेकर रेलवे स्टेशन के बीच स्थानीय व्यवसायियों के द्वारा दुकान के सामानों को बाहर निकाल कर अतिक्रमण कर लिया गया है साथ ही निर्माणाधीन मकानों के मटेरियल सड़कों पर बिखरे पड़े हैं। साथ ही सड़कों पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ी गाड़ियों को हटाने व व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने कहा गया है।
स्थानीय प्रशासन को इस दौरान कई लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। नगर पंचायत कोटा के पार्षद पति कोटा थाना प्रभारी से ही भीड़ गए। पार्षद पति ने सत्ता का गुरूर दिखाते हुए तहसीलदार व थाना प्रभारी को यह तक कह दिया कि मैं बेजा कब्जा नहीं हटाऊंगा। मैं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित cm तक जाऊंगा। इसी दौरान कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता ने थाना प्रभारी को ही धमकी देते नजर आए आपकी जांच करानी पड़ेगी। थाना प्रभारी ने कांग्रेस के पार्षद पति व कांग्रेस के कार्यकर्ता से कहा कि नगर आपका है यातायात व्यवस्था बनने में सहयोग करें और दुकान के सामानों को सड़क पर ना लाकर दुकान तक ही रखें।
कोटा नगर के जय स्तंभ नाका चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक की सड़कों के चौड़ीकरण के दौरान सभी दुकानदारों को मुआवजा राशि मिल जाने के बाद भी अब तक अपनी दुकाने सड़को से नहीं हटाए उल्टे मुआवजा लेने के बाद भी सड़कों पर अपनी दुकान सजाए बैठे हुए हैं मुआवजा लेने के बाद सड़कों से बेजा कब्जा नहीं हटा रहे हैं उल्टे प्रशासनिक अधिकारियों को ऊंची पहुंच की धमकी देते नजर आये।