Wednesday, August 19, 2026

कोयला मजदूर सभा (HMS) कुसमुंडा क्षेत्र में नई नियुक्तियां, आर.एस. पाल बने क्षेत्रीय अध्यक्ष, कमलेश प्रधान को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

कोरबा। कोयला मजदूर सभा (HMS) के कुसमुंडा क्षेत्रीय संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

जारी जानकारी के अनुसार, केंद्रीय अध्यक्ष बजरंगी शाही एवं केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय के नेतृत्व तथा क्षेत्रीय महामंत्री अशोक साहू की संस्तुति पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कोरबा संभाग प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल की अनुशंसा से नई नियुक्तियां की गई हैं।

नई नियुक्तियों के तहत आर.एस. पाल को क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा कमलेश प्रधान को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। संगठन का कहना है कि उनके नेतृत्व में कुसमुंडा क्षेत्र में मजदूरों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक मजबूती और श्रमिक कल्याण के कार्यों को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग, एकता और समर्पण से कोयला मजदूर सभा कुसमुंडा क्षेत्र में और अधिक सशक्त होकर मजदूरों की आवाज को बुलंद करेगी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने “कोयला मजदूर सभा जिंदाबाद”, “नाथूलाल पाण्डेय जिंदाबाद”, “बजरंगी शाही जिंदाबाद” और “केदारनाथ अग्रवाल जिंदाबाद” के नारों के साथ नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।