Wednesday, July 22, 2026

उपमुख्यमंत्री अरुण साव 23 जुलाई को कोरबा दौरे पर, प्रेस क्लब शपथ समारोह से लेकर भाजपा कोर कमेटी बैठक तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव 23 जुलाई (गुरुवार) को एक दिवसीय कोरबा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर के भूमिपूजन, ध्वजारोहण, प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम, भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक और राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उपमुख्यमंत्री सुबह 8:30 बजे नवा रायपुर स्थित अपने निवास से रवाना होकर दोपहर 12 बजे जमनीपाली स्थित कावेरी रेस्ट हाउस (एनटीपीसी), कोरबा पहुंचेंगे।

इसके बाद उनका कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—

  • 12:25 बजे से 1:25 बजे तक – पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर में प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
  • 1:30 बजे से 2:00 बजे तक – मल्टी लेवल पार्किंग परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • 2:15 बजे से 3:00 बजे तक – कावेरी रेस्ट हाउस में आरक्षित समय।
  • 3:15 बजे से 3:30 बजे तक – घंटाघर चौक में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • 3:45 बजे से 4:15 बजे तक – दादरखुर्द में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
  • 5:00 बजे से 6:00 बजे तक – टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक लेंगे।
  • 6:10 बजे से 6:50 बजे तक – डीडीएम रोड पर आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।
  • रात्रि 7:00 बजे से 8:30 बजे तक – कावेरी रेस्ट हाउस में प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
  • इसके बाद कोरबा में रात्रि विश्राम करेंगे।

उपमुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।