Thursday, October 22, 2026

कोरबा: बरमपुर नहर में झाड़ियों में लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरमपुर नहर में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ियों में लटका हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सर्वमंगला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।