Wednesday, October 21, 2026

JCCJ युवा संगठन में बड़ा फेरबदल, प्रदेश कार्यकारिणी और कई जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति; इन्हें मिली जिम्मेदारी

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) यानी JCCJ ने अपने युवा संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने नियुक्ति आदेश जारी कर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। इन नियुक्तियों के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, नवीन अग्रवाल को प्रदेश संयोजक एवं प्रभारी बनाया गया है। वहीं, नावेद कुरैशी को प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा शमशुल आलम को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनिरुद्ध वर्मा को प्रदेश महासचिव और अंकु पांडे को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और युवाओं के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

कई जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त

युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने संगठन विस्तार के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जारी सूची के अनुसार, रायपुर शहर से मंशु निहाल और रायपुर ग्रामीण से चेतन आडिल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह जांजगीर-चांपा से योगेश केवट, बलौदाबाजार से अमित साहू, धमतरी शहर से योगेन्द्र देवांगन और धमतरी ग्रामीण से तारकेश्वर लक्ष्मण सिंह को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, बालोद जिले से मिलाप बघेल, दुर्ग से मुकेश यादव, कबीरधाम से राकेश भट्ट, राजनांदगांव शहर से विशाल सोलिन खान और राजनांदगांव ग्रामीण से नमन पटेल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

युवा संगठन को मजबूत करने पर जोर

JCCJ की इन नियुक्तियों को संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश और जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने, युवाओं के बीच सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की जा रही है।