Tuesday, May 19, 2026

कोरबा में पिकनिक से लौट रहे युवकों का ऑटो खाई में गिरा : एक की मौत, 7 से ज्यादा घायल

कोरबा। “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में 21 मई 2026 गुरुवार को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन निहारिका रोड स्थित महानदी कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा।

नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन के तहत स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। कार्यक्रम में बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आहार-विहार संबंधी जानकारी और योग-प्राणायाम का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर पूर्व निर्धारित समय प्राप्त कर लें।