Wednesday, October 21, 2026

कोरबा में बारिश का कहर, पाली ब्लॉक में नाले पर बना पुलिया बहा

कोरबा।जिले में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर जलभराव से आवागमन ठप हो गया है।

पाली ब्लॉक के टाले नाले पर बना पुलिया भी तेज बहाव में बह गया, जिससे ग्रामीण इलाकों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और मरम्मत की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।