कोरबा/सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला प्रशासन अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने बड़ा निर्णय लेते हुए पसान हल्के के पटवारी गोविन्द राम कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पटवारी के खिलाफ थाना जांजगीर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत दर्ज आपराधिक प्रकरण के आधार पर की गई है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। बुधवार को संयुक्त जांच दल ने बरमकेला क्षेत्र के बिरनीपाली चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 120.80 क्विंटल अवैध धान से भरा वाहन जब्त किया।
जप्त वाहन और धान को डोंगरीपाली थाना सुपुर्द किया गया है।
मंडी क्षेत्र में दो व्यापारियों पर प्रकरण दर्ज
प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान जांच टीम को सारंगढ़ मंडी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध धान मिला।
-
शंकर ट्रेडर्स, माधोपाली के गोदाम से — 200 बोरी (80 क्विंटल) अवैध धान जब्त
-
तारा ट्रेडर्स, केदार दुकान परिसर से — 169 बोरी (67.60 क्विंटल) अवैध धान जब्त
दोनों व्यापारियों पर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।





