Thursday, July 2, 2026

गोवा कांग्रेस के 8 MLAs भाजपा में शामिल:दल-बदल कानून लागू नहीं होगा, क्योंकि 11 में से 8 टूटेंगे; 3 गलतियों की वजह से फूट

गोवा कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने बुधवार को पार्टी छोड़ दी। सभी विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विधानसभा पहुंचे और स्पीकर रमेश तावड़कर को अलग होने का पत्र सौंपा। गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने सभी विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

10 मार्च 2022 को गोवा का चुनाव परिणाम आया, जिसमें कांग्रेस को 40 में से 11 सीटें मिली, लेकिन 7 महीने के भीतर ही पार्टी टूट गई। इसके पीछे की वजह कांग्रेस की 3 बड़ी गलतियां है।

बाहर से आए लोबो का कद बढ़ाना- चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने बाहर से आने वाले माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष बनाया। लोबो चुनाव से पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे। नेता प्रतिपक्ष की रेस में शामिल दिगंबर कामत कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले के खिलाफ हो गए थे। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि कांग्रेस में टूट होगी।