बिलासपुर। कोरबा की चोटिया कोयला खदान में उत्खनन बंद करने के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद मामले में राज्य सरकार, केंद्र और बालको प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने कहा है।
पूर्व विधायक वीरेंद्र पांडेय द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि चोटिया कोयला खदान को बालको प्रबंधन ने अधिकतम प्रीमियम राशि की बोली लगाकर लीज पर हासिल किया था। इस खदान से कुछ दिन कोयला निकालने के बाद उत्खनन बंद कर दिया गया। इसके बाद बालको प्रबंधन कोल इंडिया से कोयला खरीद रहा है।
याचिका में मांग की गई है कि बालको को उत्खनन करने का निर्देश दिया जाए ताकि केंद्र व राज्य सरकार को प्रीमियम और रायल्टी प्राप्त हो।











