
छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा ज़ूम के माध्यम से राज्य स्तरीय यूथ टॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया,।इस राज्य स्तरीय यूथ टॉक के कार्यक्रम निदेशक एवम् प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस यूथ टॉक प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य बोलने की प्रतिभा को सामने लाना और जो डर होता है उसे दूर करना,साथ ही साथ एक शानदार प्रवक्ता की खोज करना,।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांत के विभिन्न मारवाड़ी युवा मंच की शाखाओं से प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया
विषय रखा गया था मानव जीवन में सामाजिक संगठन का महत्व एवम् अगर मै छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का प्रदेश अध्यक्ष होता,सभी प्रतियोगियों ने काफी शानदार संबधित विषय में अपनी बाते कही,।कार्यक्रम में जज के रूप में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच राजनीतिक चेतना के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील जैन जी,,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मायुम सुनील अग्रवाल जी,,डॉक्टर राजीव गुप्ता जी(एमडी आयुर्वेद) उपस्थित रहे।मार्गदर्शक के रूप में अर्चना अग्रवाल जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय मायूम,,अमर सुल्तानिया जी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रांतीय मायूम,,प्रियंका नाहटा जी राष्ट्रीय निदेशक व्यक्तिव विकास अखिल भारतीय मायुम उपस्थित रहीं,।सभी ने प्रतियोगियों को प्रोत्साहित किया,।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रुति अग्रवाल मनेंद्रगढ़,प्रतीक अग्रवाल दर्री जमनीपाली रहे,द्वितीय स्थान पर प्रशांत गांधी भाटापारा एवम् तृतीय स्थान पर पंकज अग्रवाल बाराद्वार रहे,।चारो का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता हेतु हुआ हैं,।मनीष अग्रवाल ने बताया कि राज्य में आगे भी ऐसी मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे,।अंत में आभार प्रदर्शन राज अग्रवाल,प्रांतीय महामंत्री एवं रीना केडिया प्रांतीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किया गया,।सभी ने इस आयोजन की काफी प्रशंसा की,।











