Wednesday, July 1, 2026

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की बैठक हुई संपन्न,, लिए गए निर्णय

कोरबा:- कोरबा में 11 अक्टूबर दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का जिला बैठक रखा गया था जिसमे मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश मंत्री श्री दिलीप मिरी, जिला अध्यक्ष श्री अतुल दास महंत, जिला संयोजक श्री जैनेन्द्र कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष सुरजीत सोनी सहित शहर पदाधिकारी के साथ खड़ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे ।

बैठक के अहम बिंदु –

1. संगठन विस्तार – इस बिंदु में प्रदेश और जिला टीम के द्वारा संगठन विस्तार पर जोर देने संगठन के सभी जिला, शहर खड पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया ।

2. बूढ़ा देव के दूसरा चरण – बूढ़ा देव का दूसरा चरण चालू होने वाला है इस पर भी गहन मनन चिंतन कर बूढ़ा देव यात्रा की दूसरी चरण की रूप रेखा तैयार किया गया है ।

3. प्रदेश मंत्री दिलीप मिरी के ऊपर हुवे जानलेवा हमला – इस विषय पर जिला और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ मिल के आगे की रणनीति तैयार किया गया है,और एक जल्द ही प्रदेश ब्यापी आंदोलन के लिए आम सहमति बनी।