छतीसगढ़ में चार नए ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई हैं। चारों के चारों राजधानी रायपुर के बताये जा रहे है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चारो मरीजों की जीनोम सिक्वेसिंग रिपोर्ट भुवनेश्वर स्थित लैब भेजी गई थी। जहां चारों में ओमिक्रोन के वायरस की पुष्टि हुई हैं।
छतीसगढ़ का एपिडेमिक कंट्रोल विभाग हर जिले में पॉजिटिव पाए गए लोगो में से 5 प्रतिशत लोगो का सेम्पल टेस्ट के लिए भुवनेश्वर स्थित लैब भेजता है, ताकि वायरस में बदलाव की जानकारी व फैलने के तरीकों व दर की जानकारी मिल सके।







