
जबलपुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जबलपुर में पुलिस एक बुजुर्ग शख्स को पीट रही है. यह वायरल वीडियो 28 सेकेंड का है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग शख्स को प्लेटफार्म पर घसीटता है और लातें मार रहा होता है. इससे बाद वो पुलिसकर्मी उस शख्स को रेलवे ट्रैक के पास लटकाता है और लातें मारता रहता है. वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि वीडियो किसी अन्य शख्स ने प्लेटफार्म के उस पार दूसरी ट्रेन से रिकॉर्ड किया है. वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार पुलिसकर्मी पर सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं. लोगों में पुलिसकर्मी को लेकर गुस्सा है और प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं.
वीडियो जबलपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है रेलवे को तत्काल इसमें जांच करके एक्सन लेना चाहिए@RailMinIndia pic.twitter.com/PEyhuBPMwk
— Bramh Prakash Dubey (@bramhprakash7) July 29, 2022








