Wednesday, September 30, 2026

देखें VIDEO : पानी की तेज धार में सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे दो बाइक सवार, तभी लगे बहने…

तुमकुरु: कर्नाटक ( Karnataka) के तुमकुरु में बाढ़ के पानी के बीच फंसे लोगों का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दिख रहा है कि बाढ़ का पानी सड़क पर तेजी से बह रहा है. पानी की तेज धारा के बीच कुछ लोग सड़क पार करने की कोशिश करते हैं.

इनमें कुछ बाइक सवार भी सड़क पार करने की कोशिश करते हैं. लेकिन पानी की तेज धारा की वजह से बाइक सवार खुद को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं, और बहने लगते हैं. हालांकि सड़क पर खड़े कुछ लोग उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं.