Monday, August 3, 2026

नवनिर्मित अग्रसेन भवन कटघोरा का अवलोकन किया भाजपा के वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल ने, अन्य सामाजिक लोग भी रहे उपस्थित

कोरबा। कोरबा जिले की विशालतम कटघोरा तहसील मुख्यालय में निवासरत अग्रवाल बंधुओ ने सामाजिक आवश्यकतों को देखते हुए वहा वर्षो पूर्व अग्रसेन भवन निर्मित किया। जहा पर सामाजिक कार्यों को बेहतर ढंग से संपन्न कराने व शादी सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जाता रहा हैं। किन्तु अब बढ़ती जरूरतों को देखते हुए वहा ऐसा महसूस किया गया की वहा और भी अधिक सुविधा, साधनो के साथ सुसज्जित भवन वहा की आवश्यकताओं को देखते हुए बनाया जाए। अग्रवाल सभा कटघोरा के द्वारा बनाए गए नियमो और व्यवस्थाओ के अधीन समाज के अलावा अन्य सभी भी भवन की सुविधा का लाभ उठाए और इसी भावना के तहत वहा नया सुसज्जित, आधुनिक तरीके से अग्रसेन भवन का निर्माण किया गया जो अब बनकर तैयार हो गया है।

इस नवनिर्मित सामाजिक नए अग्रसेन भवन का अवलोकन करने कोरबा नगर के युवा तेजतर्रार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ, लोकप्रिय नेता केदारनाथ अग्रवाल गत दिवस वहा पहुंचे। जिनका कटघोरा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल और ओमप्रकाश अग्रवाल ने अभिवादन किया और भवन का अवलोकन कराया। जिसे देखकर केदारनाथ अग्रवाल ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “नवनिर्मित आधुनिक सुविधायुक्त यह भवन काफी सुंदर बना है, आधुनिक सर्वसुविधा युक्त इस भवन में डीलक्स एवं स्वीट रूम की भी व्यवस्था की गई है। जरुरतमंदो की सुविधा को ध्यान में रखते इस भवन को बनाया गया है। जाहिर है आने वाले समय में जिसका लाभ लोगों को मिलेगा।”