knn24.com/कोरबा। निहारिका क्षेत्र में रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत देर शाम पार्षद पति पर चाकू से हमला किए जाने की खबर है। जिसके बाद पार्षद पति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप नगर वार्ड क्रमांक 24 की पार्षद श्रीमती आशा जायसवाल के पति राम प्रकाश जायसवाल साकेत भावन से अपने मित्र रविकांत के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो कर घर वापस लौट रहे थे, तभी ब्लूबर्ड स्कूल के समीप दो बाइक सवार पीछे से आये और चलती गाड़ी में सिने में चाकू से वॉर कर घायल कर दिया। पार्षद पति को घायल अवस्था मे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दखिल किया गया है।
पार्षद पति पर हमले की खबर मिलते ही महापौर राजकिशोर प्रसाद सभापति शयमसुन्दर सोनी सहित निगम के पार्षदों और देखने वालों का अस्पताल में तांता लग गया है।
कोरबा में चाकू बाजी की यह पहली घटना नही है सरेराह बीच सड़क पर पार्षद पति को चाकू मारने वाले किसी भी हद तक जा सकते है। फिलहाल पुलिस ममले की जाच मे जुट गई है। लेकिन धीरे-धीरे कोरबा में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को देखकर ऐसा प्रतीत होता है की अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रहा और अवैध कारोबार के साथ चोरी, जुआ, सट्टा और कबाड़ीओ के बाद अब क्रिमिनल केस की बढ़ने लगे हैं। जिनसे निपटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है !