Tuesday, September 29, 2026

पत्नी का सिर दीवार पर पटककर हत्या:घर की साफ-सफाई नहीं करने पर गुस्साया पति, फिर डंडे से भी किया हमला; अब गिरफ्तार

जशपुर जिले में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। युवक ने अपनी बीवी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसने घर की साफ सफाई नहीं की थी। आरोपी ने पहले पत्नी को लाठी-डंडे से पीटा। फिर उसके सिर को दीवार में पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। मामला बागबहरा थाना क्षेत्र का है।

खाड़ामाचा निवासी सुखीराम नाग (38) ने 18 साल पहले दुहनी बाई(35) से प्रेम विवाह किया था। तब से दोनों साथ रह रहे हैं। इस बीच शनिवार दोपहर ये वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को सुखीराम काम खत्म कर वापस लौटा था। जिसके बाद उसने देखा की घर गंदा है। घर में साफ-सफाई नहीं हुई है। इस पर पहले उसने दुहनी को गाली दिया। फिर उसे पीटा भी था। इसके बाद खाना खाकर वह सो गया था।

सोकर उठा, फिर हत्या कर दी

पता चला है कि 4 बजे सुखीराम सोकर उठा तो उसने फिर देखा तो साफ सफाई नहीं हुई थी। ये देखते ही वह गुस्से में आ गया और उसने अपनी पत्नी को बुलाया। बुलाने के बाद सुखीराम पत्नी को डंडे से पीटने लगा। मारपीट के बाद उसने दुहनी का सिर को दीवार में पटक दिया। इससे वह खून से लथपथ हो गई और वहीं गिर गई। कुछ देर बात महिला की मौत हो गई थी।

अब गिरफ्तार

वारदात के वक्त पति-पत्नी ही घर परे थे। इसके बाद जब दुहनी बाई की बहन उसके घर पहुंची। तब उसे पूरे मामले की जानकारी लगी। जिसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत रविवार को पुलिस से की थी। अब पुलिस ने आरोपी को उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया है।