Wednesday, October 21, 2026

पत्नी छोड़कर मायके गई तो पति ने किया सुसाइड:बिलासपुर में आत्महत्या से पहले VIDEO बनाकर यू-ट्यूब पर डाला

बिलासपुर में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने वीडियो भी बनाया है, जिसमें पत्नी और ससुराल वालों को मौत के लिए जिम्मेदार बता रहा है। उसकी 6 महीने पहले शादी हुई थी। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान आनंद देवांगन के रूप में हुई है, जो मूलतः भिलाई के बलौदा का रहने वाला था। बिलासपुर के सरकंडा के चींगराज पारा में परिवार के साथ टिफिन सेंटर चलाता था। बताया जा रहा है कि, शादी के बाद 2 महीने तक पत्नी की इच्छानुसार उसे घुमाते रहा है। 2 महीने वो ससुराल में रही और 2 महीने मायके में रही।

यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया वीडियो

सुसाइड से पहले पति ने यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो भी अपलोड किया है। अपने सुसाइड पहले बनाए वीडियो वो कह रहा है कि, शादी के बाद जब उसकी पत्नी प्रेग्नेंट हुई तो उसने अपने मायके वालों के कहने पर गोली खा ली। इसके सारे सबूत मेरे पास मौजूद है। उसका बॉयफ्रेंड भी है। वो मुझे छोड़कर मायके चली गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।