Saturday, August 1, 2026

पिता को गला घोंट कर मार डाला:नशे में दे रहा था गालियां, बेटे ने हत्या कर दी; मां से कहा- माफ करना, तेरा सुहाग उजाड़ दिया

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बुधवार को एक युवक ने नशे में गालियां दे रहे अपने पिता की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद मां को इसकी जानकारी दी और कहा कि वह उसे माफ कर दे। इसके बाद आरोपी बेटा वहां से भाग निकला। बेटे के जानकारी देने के बाद जब मां मौके पर पहुंची तो पति का शव पड़ा था। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरारा है। उसकी तलाश की जा रही है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम संडी निवासी भगवती सेन (47) शराब का आदी था। नशे में बुधवार को घर में गालियां दे रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे उसका बेटा दुलेश्वर सेन (25) खाना खाने के लिए सैलून दुकान से घर पहुंचा। पिता को गालियां देते देख उसने मना किया, लेकिन भगवती नहीं माना। इससे नाराज होकर दुलेश्वर छत पर बने अपने कमरे में चला गया। वहां उसने आवाज देकर पिता भगवती को ऊपर समझाने के लिए बुलाया।