Monday, September 28, 2026

पुण्यतिथि पर याद किए गए संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, एबीवीपी ने दी श्रद्धांजलि

कोरबा। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने याद किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा के कार्यकर्ताओं द्वारा सामजिक समरसता दिवस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की पुण्य तिथि पर घंटाघर स्तिथ उनकी प्रतिमा में दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर नमन किया गया ।  इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।