महासमुंद: पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री भोज राम पटेल के मार्गदर्शन में संचालित अंजोर रथ लगातार जिले के साप्ताहिक बाजार घोड़ारी, बरोडाबाजार, बेलसोंडा, नांदगांव, साराडीह तथा महासमुंद शहर में संचालित नवजीवन कोचिंग सेंटर में जाकर यातायात जागरूकता संबंधी जानकारी साइबर अपराध-ATM फ्रॉड, चिटफंड, फर्जी टॉवर लगाने के नाम से, धोखाधड़ी संबंधित जानकारी, महिला अपराध से संबंधित जानकारी, बच्चों पर होने वाले अपराधों से संबंधित, इत्यादि जानकारी दी गयी।
*यह अंजोर रथ जिले में अनवरत जारी रहेगा..।*








