Wednesday, May 6, 2026

पुलिस परिवार से मिले डीजीपी अशोक जुनेजा

रायपुर। कई मसलो को लेकर राजधानी में आंदोलित पुलिस परिवार को आज थोड़ी राहत मिली होगी। पुलिस परिवार के प्रतिनिधिमंडल से आज डीजीपी अशोक जुनेजा ने मुलाक़ात की और उनसे चर्चा कर आश्वस्त किया।

 

PHQ में डीजीपी अशोक जुनेजा से इस मुलाक़ात के दौरान पुलिस परिवार के क़रीब 11 सदस्य बतौर प्रतिनिधि मौजुद थे। इस प्रतिनिधिमंडल ने अपनी माँगों और अब तक उन माँगों पर हासिल आश्वासनों की लंबी सुची की जानकारी दी।