कोरबा। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) की केंद्रीय कार्यकारिणी की विशाल सभा का आयोजन प्रियदर्शनी कला मंदिर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभा में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही, केंद्रीय महामंत्री हमारे मार्गदर्शक पर आदरणीय नाथूलाल पाण्डेय जी सहित केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सह संभागीय प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल ,केंद्रीय पदाधिकारी, विशेष आमंत्रित सदस्य,क्षेत्रीय अध्यक्ष /महामंत्री, एरिया यूनिट/परियोजना के अध्यक्ष /सचिव, विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों,मीडिया कर्मी एवं मातृशक्ति ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और मजबूती का परिचय दिया।

ज्ञात हो कि यह मात्र औपचारिक कार्यक्रम या बैठक नहीं था बल्कि जनवरी 2026 में गठित नवीन कार्यकारणी की प्रथम एवं कुछ आवश्यक प्रस्ताव, सख्त निर्णय एवं आगे की रणनीति पर परिषद से आवश्यक चर्चा सम्बधी प्रस्तावित बैठक थी
स
आदरणीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही जी ने कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावो को सभा के समक्ष रखा एवं सबकी राय सुनना चाहे
केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सह कोरबा संभागीय प्रभारी माननीय श्री केदारनाथ अग्रवाल ने तल्ख़ शब्दो मे कहा जो हमारे नहीं है उन्हें रखने से कोई मतलब नहीं, थोड़ा नुकसान हम बर्दाश्त कर भी लेंगे पर जो हमारा नहीं वो हमारे लिए हमारे संगठन के लिए कभी भी पॉजिटिव नहीं रहेगा बाकी उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं एवं तथ्यों पर अपनी राय अपनी माँगे रखी

* कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय कार्यकारणी मे विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आदरणीय नौशाद खान जी उपस्थित थे जिन्होंने कहा कि कोयला मजदूर सभा सदैव श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और भविष्य में भी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करती रहेगी।
केंद्रीय पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर श्रमिक हितों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसकी एकता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी में निहित है
सभा में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा, जिन पर गंभीरता से विचार करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया
कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती, श्रमिक एकता और मजदूर हितों की रक्षा के लिए सभी उपस्थित प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया। विशाल सभा का समापन संगठन के प्रति समर्पण, एकजुटता और संघर्ष के संकल्प के साथ हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में
श्री बजरंगी शाही, अध्यक्ष
श्री नाथूलाल पाण्डेय, महामंत्री
श्री आनन्द मिश्रा, कंपनी सेफ्टी सदस्य
श्री केदार नाथ अग्रवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष
श्री नौशाद खान (अध्यक्ष, प्रेस क्लब- कोरबा),
श्री राकेश श्रीवास्तव, प्रेस क्लब कोरबा
श्री योगेंद्र मिश्रा, श्री अरुण कुमार झा और श्री अक्षय कुमार तिवारी, प्रभारी
श्री संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष
श्री देवांशु पाण्डेय, उप महामंत्री
विभिन्न क्षेत्रों में पधारे क्षेत्रीय अध्यक्ष और महामंत्री गण :
* एस.ई.सी.एल. मुख्यालय: श्री प्रमोद राही (अध्यक्ष) एवं श्री अनीश सिंह (सचिव)
* भटगाँव: श्री बिष्णू साहू (अध्यक्ष) एवं श्री सतीश तिवारी (महामंत्री)
* बिश्रामपुर: श्री रामाशीष पाल (अध्यक्ष) एवं श्री देवेंद्र मिश्रा (महामंत्री)
* सोहागपुर: श्री राकेश कांत पाण्डेय (अध्यक्ष) एवं श्री नीरज चतुर्वेदी (महामंत्री)
* जोहिला: श्री अशोक तिवारी (अध्यक्ष) एवं श्री अरुण कुमार मिश्रा (महामंत्री)
* कोरबा: श्री अजीत पाण्डेय (अध्यक्ष) एवं श्री सुरेंद्र मिश्रा (महामंत्री)
* कुसमुण्डा: श्री रामसहारे पाल (अध्यक्ष) एवं श्री अशोक कुमार साहू (महामंत्री)
* रायगढ़: श्री विजय गावेल (अध्यक्ष) एवं श्री खिलेश्वर प्रसाद (महामंत्री)
* सी.डब्ल्यू.एस. कोरबा: श्री दूजराम (अध्यक्ष) एवं श्री तोरन सिंह (महामंत्री)
* चिरमिरी: श्री समीर देवनाथ (अध्यक्ष)
* जमुना कोतमा: श्री रामाशंकर तिवारी (महामंत्री)











