Tuesday, September 29, 2026

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से 3 घंटे पुतिन ने की बातचीत, तुर्की को दो टूक… इस शर्त पर रूकेगा युद्ध

यूक्रेन और रूस (Russia Ukraine) के बीच 10 दिनों से युद्ध जारी है। रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के बीच बातचीत हुई। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच यह चौथी बातचीत है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीब 3 घंटे तक बात की है। हालांकि, दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच क्या हुआ। इस बारे में कोई जानकारी सामने अभी तक सामने नहीं आई है। लगातार कई देश पुतिन से टेलीफोन के जरिए बातचीत कर युद्ध को खत्म करने पर जोर दे रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार रूसी राष्ट्रपति से बातचीत कर चुके हैं।