Tuesday, September 1, 2026

बलरामपुर में ED की दबिश, अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से पूछताछ जारी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम के पहुंचने से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ED की टीम दो वाहनों से बलरामपुर पहुंची और सीधे सर्किट हाउस गई।

 

सर्किट हाउस में बलरामपुर के अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया को बुलाकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पूछताछ फिलहाल जारी है।

 

चेतन बोरघारिया पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD भी रह चुके हैं। हालांकि, ED की इस कार्रवाई का सटीक कारण और पूछताछ से जुड़े विषयों को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

ED की टीम के पहुंचने के बाद सर्किट हाउस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

फिलहाल मामले में ED की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।