कोरबा।बांकीमोंगरा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी को लेकर नवल किशोर पंडित का नाम चर्चा में है। वर्तमान में कांग्रेस जिला समिति के संयुक्त महामंत्री और श्रमिक हितैषी नेता के रूप में सक्रिय नवल किशोर पंडित ने अपनी पत्नी अमिता पंडित के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग की है। अमिता पंडित एक शिक्षित और समर्पित महिला हैं, जिन्होंने बीएससी, योग शिक्षक और बी-फार्मा की पढ़ाई पूरी की है।

लंबे समय से कांग्रेस के लिए सक्रिय योगदान
नवल किशोर पंडित का कांग्रेस पार्टी से जुड़ाव 1998 से है। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी के लिए सक्रिय कार्य किया है। श्रमिक संगठन INTUC में 1995 से 2008 तक सिंगाली शाखा के अध्यक्ष और वर्तमान में संगठन मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। वे श्रमिकों के अधिकारों और कल्याण के लिए संघर्षरत रहे हैं।

बांकीमोंगरा को नगर पालिका बनाने में अहम भूमिका
नवल किशोर पंडित ने बांकीमोंगरा को नगर पालिका का दर्जा दिलाने के लिए नगर विकास समिति का गठन किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्परता दिखाई। उनकी यह पहल क्षेत्र में विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जाती है।