Monday, August 17, 2026

बाल्को में भाजपा को झटका 80 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल..

कोरबा विधानसभा क्षेत्र बालको नगर में लगातार भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं, आज भी वार्ड 41 के भाजपा कार्यकर्तायो ने शनिवार को लगभग 80 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस युवा नेता बल्लू तिवारी एवं नीरज महंत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया, कांग्रेस में शामिल होने पर सभी का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया।