Monday, August 3, 2026

बिलासपुर मंडल की 4 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द:प्रयागराज-नैनी स्टेशन में होगा तीसरी लाइन पर काम; 9 से 16 मार्च तक रद्द रहेंगी ट्रेनें, कई के मार्ग बदले

उत्तर रेलवे के प्रयागराज रेल मंडल में छिवकी-नैनी के बीच तीसरी लाइन जोड़ने का काम होगा। साथ ही बलिया-सहतवार स्टेशनों के बीच दोहरीकरण काम चलेगा। इस वजह से बिलासपुर रेल मंडल की चार एक्सप्रेस ट्रेनों को 9 से 16 मार्च तक कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, पश्चिम रेलवे के कोटा रेल मंडल में बारा-बिजोरा के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते 10 से 13 मार्च तक कई गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से होकर चलाई जाएंगी।

रद्द होने वाली गाड़ियां

 

9 व 11 मार्च को दुर्ग से चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

11 व 13 मार्च को नौतनवा से चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

10 से 15 मार्च तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

11 से 16 मार्च तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये गाड़ी

 

17 व 18 मार्च को बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग छपरा, भटनी जंकशन, अंतरी होकर चलेगी।

मालखेड़ी, बीना, निशातपुरा, नागदा से होकर चलेंगी गाड़ियां

 

इधर पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल के बारा-बिजोरा के बीच दोहरीकरण और नॉन इंटरलाकिंग के काम के चलते 10 से 13 मार्च तक उत्तर मध्य रेलवे की कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से होगा।