Saturday, September 19, 2026

ब्लैक फंगस से डाक्टर की छत्तीसगढ़ में हुई मौत

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर तो अब कम हो गया है…लेकिन ब्लैक फंगस एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हो गयी है। ब्लैक फंगस से छत्तीसगढ़ में अब तक करीब 20 मौतें हो चुकी है। रायपुर में ज ब्लैक फंगस से आज एक डाक्टर की भी मौत हो गयी। डॉक्टर का नाम बीपी सोनकर है, जो बतौर मेडिकल अफसर पदस्थ थे।

डॉक्टर बीपी सोनकर पुलिस अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर पदस्थ थे। मेकहारा प्रबंधन की तरफ से जानकारी के मुताबिक डॉ सोनकर कुछ दिन पहले ही कोरोना से निगेटिव आ चुके थे, लेकिन उसके बाद भी उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई थी। लंस इंफेक्शन काफी ज्यादा था, वहीं बीपी भी काफी ज्यादा लो आ रहा था, इसी दौरान उन्हें ब्लैक फंगस ने अपनी चपेट में ले लिया।